वार्ड 39 में ‘माता गुजरी द्वार’ निर्माण की मांग, पार्षद ने महापौर से की मुलाकात

रुद्रपुर।
वार्ड संख्या 39 से कांग्रेस पार्षद सौरभराज बेहड़ ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर वार्ड क्षेत्र में ‘माता गुजरी द्वार’ के निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
पार्षद सौरभराज बेहड़ ने बताया कि उनके वार्ड में बेदी सीमेंट के समीप स्थित तिराहा स्थानीय नागरिकों के बीच ‘माता गुजरी’ के नाम से प्रसिद्ध है। यह स्थान क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां माता गुजरी के नाम से एक भव्य द्वार का निर्माण कराया जाना जनभावनाओं के अनुरूप होगा।
उन्होंने महापौर से अनुरोध किया कि आमजन की आस्था और क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उक्त तिराहे पर ‘माता गुजरी द्वार’ का निर्माण कराया जाए। पार्षद ने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र की विशिष्ट पहचान स्थापित होगी, बल्कि नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का भी सम्मान होगा।
महापौर विकास शर्मा ने ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य नगर आयुक्त को द्वार निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस निर्णय पर पार्षद सौरभराज बेहड़ ने महापौर का आभार व्यक्त किया और शीघ्र निर्माण की उम्मीद जताई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें