सेवा सप्ताह के अंतर्गत गदरपुर में बहुउद्देशीय जन कल्याण शिविर का आयोजन, 75 शिकायतों में से 60 का मौके पर हुआ समाधान

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 237.63965;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;
गदरपुर, 6 जुलाई। उत्तराखंड सरकार द्वारा “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत 4 जुलाई से 10 जुलाई तक मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर सोमवार को विकास खंड कार्यालय गदरपुर में बहुउद्देशीय जन कल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा शासन-प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 247.66768;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 41;
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडेय, राज्य स्तरीय ग्रामीण स्वच्छता परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, प्रमुख क्षेत्र पंचायत ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग मिंटू, उपजिलाधिकारी गदरपुर, सहायक नोडल अधिकारी अतिया परवेज, खंड विकास अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा सप्ताह के उद्देश्यों को सफल बनाने का आह्वान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 19 स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ आवेदन संबंधी प्रक्रिया की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। विकसित भारत-संकल्प एवं श्रीराम जी योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी अमित मेहरा ने पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी।
जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शिविर के दौरान कुल 75 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 60 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से नाली निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल, जल संस्थान, जल निगम, जल जीवन मिशन तथा पंचायतीराज विभाग से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 231.6154;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;
शिविर में स्वयं सहायता समूह (एनआरएलएम) की महिलाओं ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर राजमा-चावल, चाय तथा अन्य स्थानीय उत्पादों को लोगों ने खूब सराहा। इससे स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी मिला।
कार्यक्रम में लगभग 450 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट ने किया। शिविर के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।










