📍🌤 Loading...

ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 मई 2025 को वादी गुरदेव सिंह निवासी खुशहालपुर सरोवर नगर, गदरपुर द्वारा थाना गदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि प्रतिवादी सुक्खा सहित अन्य लोगों ने उनके परिवार को जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की, घर में घुसकर हमला किया तथा तोड़फोड़ और जानलेवा वारदात को अंजाम दिया। मामले में थाना गदरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनेशपुर रोड फ्लाईओवर के पास सूरजपुर जाने वाले मार्ग से आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र स्वरूप सिंह निवासी अज्जूवाला, थाना मिलकखानम, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है तथा उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल कुन्दन सिंह एवं कांस्टेबल जीवन फुलेरा शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें