📍🌤 Loading...

कांग्रेस नेत्री रीना कपूर के सौजन्य से लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कांग्रेस नेत्री रीना कपूर के सौजन्य से लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सैकड़ों लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से लिया परामर्श

गदरपुर। नगर स्थित श्री ॐ बापू मंदिर परिसर में कांग्रेस नेत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती रीना कपूर के सौजन्य से एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल सुखीजा तथा धर्मचंद खेड़ा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया।

शिविर में युवा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता वरुण कपूर ने व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालते हुए मरीजों की जांच एवं पंजीकरण में सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिविर की सराहना की।

स्वास्थ्य शिविर में काशीपुर के प्रसिद्ध सहोता स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ तथा न्यूरो सर्जन ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर के दौरान फेफड़ों की जांच, हड्डियों के घनत्व (बोन डेंसिटी) की जांच, रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल सुखीजा ने कहा कि कपूर परिवार द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वरुण कपूर भविष्य में भी इसी प्रकार समय-समय पर जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों की सेवा करते रहेंगे।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, पंजाबी महासभा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी शिविर की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती रीना कपूर ने शिविर में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि समाजसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, तारक बछाड़, कृष्ण लाल सुधा, दीपक बेहड़, किशन अनेजा, संजीव झाम, सिद्धार्थ भुसरी, सकी उल्ला, मो. आलम, शाकिर अली, संदीप चावला, राहुल अनेजा, गुरबाज सिंह विर्क, विशु मक्कड़, सुभाष बेहड़, शिवम बेहड़, भीम ठुकराल, नीटू सुखीजा, जुगनू सुखीजा, सलीम बाबा, इदरीश पाशा, अजय गाबा, मिक्की भगत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें