📍🌤 Loading...

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर अंतर विभागीय बैठक आयोजित

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर अंतर विभागीय बैठक आयोजित
गदरपुर। आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 जून 2026 को उप जिला अधिकारी ऋचा सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अंतर विभागीय बैठक आयोजित की गई। यह अभियान 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
बैठक में अभियान की तैयारियों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा बूथ संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी महोदया ने बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि दिनांक 28 जून 2026 को पोलियो बूथ लगाए जाने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों को समय से खोला जाए, जिससे अभियान का संचालन बिना किसी व्यवधान के किया जा सके।
उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
बैठक के दौरान क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से भी अपील की गई कि वे लोगों को जागरूक करें और अभियान को सफल बनाने में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
इस अवसर पर डॉ अंजनी कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी महोदया, खंड शिक्षा अधिकारी महोदय तथा स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक रिजवान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
“दो बूंद जिंदगी की” संदेश के साथ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर दिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें