📍🌤 Loading...

नवनिर्मित बस अड्डे के संचालन की मांग को लेकर कांग्रेसियों का मौन व्रत, धरना प्रदर्शन

नवनिर्मित बस अड्डे के संचालन की मांग को लेकर कांग्रेसियों का मौन व्रत, धरना प्रदर्शन


गदरपुर। नगर के नवनिर्मित बस अड्डे का संचालन जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस अड्डा परिसर में मौन व्रत एवं धरना प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान परिवहन विभाग के एआरएम एम.एस. मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर बस अड्डे से शीघ्र बस संचालन शुरू कराने की मांग की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग-74 बाईपास स्थित महतोष पुलिस चौकी के पास बने इस बस अड्डे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह बस अड्डा करीब एक वर्ष से निर्माण पूर्ण होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण यात्रियों को आज भी सड़क किनारे खड़े होकर धूप, बारिश और गर्मी के बीच बसों का इंतजार करना पड़ता है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए बनाए गए इस बस अड्डे को केवल औपचारिक उद्घाटन का इंतजार कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में देरी के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि जनता के पैसों से तैयार सुविधाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सरकार पर विकास कार्यों को समय पर जनता को समर्पित न करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन को महिला कांग्रेस जिला महामंत्री ममता हालदार, शराफत अली मंसूरी, इंद्रपाल सिंह संधू, शैलेंद्र शर्मा, रामविलास शाह, सतजीत सिंह गुलाटी, ओमप्रकाश कंबोज और प्रेम सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजेंद्र पाल सिंह, हिमांशु गाबा, इंदर पाल संधू, आकाश दीप, युवराज चौहान, शराफत अली मंसूरी, राजेश बाबा, शैलेन्द्र शर्मा, मो. आरिफ, शाकिर अली, गगनदीप सिंह, करन रंधावा, गुरविंदर प्रधान, अंकुर चावला, मनोज देवराड़ी, आकाश बाठला, वंश शर्मा, ऋषभ कंबोज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और बस अड्डे का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग दोहराई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें