तिलपुरी बरीराई में भैंस सुधार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार द्वारा भैंस सुधार पर नेटवर्क परियोजना के अंतर्गत डीएसपी मद से तिलपुरी बरीराई में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र और हर समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को भैंस पालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंतनगर के डॉ. आशीष कुमार घोष ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है तथा समय-समय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमित नारंग द्वारा टब, बाल्टी, कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर डॉ. रिपु सूडान कुमार, डॉ. शिवांशु तिवारी, गोपाल पांडे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद सिंह, गुरविंदर सिंह, गोपी सिंह, सुकोला देवी, पार्वती देवी, प्रेमवती देवी, राजू सिंह, अमर सिंह, कृष्ण सिंह, सुरेश सिंह, गगन सिंह, किशन सिंह, सूरज सिंह, कुंदन सिंह, अतुल सिंह, जसपाल सिंह, मैंगो देवी, दान सिंह, दीपक कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।










