बुक्सा जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

गदरपुर।
विकासखंड गदरपुर में बुक्सा आदिवासी जनजाति के एक प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर से भेंट कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने बुक्सा जनजाति के आराध्य पूर्वज परम श्रद्धेय राजा जगत देव जी की जयंती 2 जनवरी 2026 को उनकी प्रतिमा स्थापित कर भव्य रूप से मनाए जाने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राजा जगत देव जी की पूर्व में स्थापित प्रतिमा को 27 फरवरी 2025 को अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया था, जिससे बुक्सा समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची। समाज की मांग है कि खंडित प्रतिमा के स्थान पर नवीन अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जाए।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया गया कि वे बुक्सा मुक्त जनजाति समाज की आस्था एवं भावनाओं का सम्मान करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें, ताकि 2 जनवरी 2026, पौष शुक्ल चतुर्दशी के शुभ अवसर पर राजा जगत देव जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना सुनिश्चित की जा सके तथा उनकी जयंती गरिमामय ढंग से मनाई जाए।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर, राजकुमार सिंह, गोविंद सिंह, पूर्व प्रधान मुकेश राणा, प्रधान रवि बरूआ, प्रधान कश्मीर सिंह, प्रधान सुरेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिकेत सिंह, बबलू सिंह सहित मदन सिंह, करम सिंह, विजय सिंह, सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, गुलशन सिंह, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह, जयपाल सिंह, जय प्रकाश सिंह, पवन सिंह समेत अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें