शैक्षिक उत्कृष्टता समारोह: संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों की 30 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का भव्य उत्सव


काशीपुर।
संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों ने शैक्षिक उत्कृष्टता, चरित्र-निर्माण और मानवीय मूल्यों की भावना को समर्पित अपनी 30 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का भव्य उत्सव शैक्षिक उत्कृष्टता समारोह के रूप में मनाया। इस अवसर पर संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव द्वारा वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन ताल कटोरा इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया।कार्यक्रम का विषय “किताबें करती हैं बातें” रहा, जिसे छात्रों ने रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।इस गरिमामय अवसर पर संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही। सतगुरु माता जी ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक सफलता नहीं, बल्कि एक संवेदनशील, नैतिक और मानवतावादी व्यक्तित्व का निर्माण है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में किसी भी क्षेत्र का चयन मानवता, नैतिक मूल्यों और इंसानियत को प्राथमिकता देकर करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग प्रभारी सचिव आदरणीय जोगिंदर सुखीजा जी ने कहा कि संत निरंकारी पब्लिक स्कूलों ने सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु मूल्याधारित, स्नेहपूर्ण और संतुलित वातावरण प्रदान किया है।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा समन्वयक श्रीमती रमन सिंह मनहास के नेतृत्व में हुआ। इस समारोह में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब स्थित संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय सहभागिता रही। समापन अवसर पर “मिरर-ए-रिफलेक्शन” पुस्तक का शुभ विमोचन भी किया गया, जिसने आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सतगुरु माता जी, निरंकारी राजपिता जी, प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।यह जानकारी ब्रांच मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें