एस.एस. पब्लिक स्कूल गदरपुर में वार्षिक अंक-पत्र वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
गदरपुर।
एस.एस. पब्लिक स्कूल, गदरपुर में सोमवार, 30 मार्च 2026 को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक अंक-पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री डी.पी. सिंह, प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच से संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं और छात्रों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंक-पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एनसी ए से दैविक, एनसी बी से इवान, एलकेजी ए से गुर्मेहर कौर, एलकेजी बी से पार्थ गोले, यूकेजी ए से इशिता रावत, यूकेजी बी से दक्षिता चंद, कक्षा 1ए से सुहानी बठला, 1बी से मनन चंद, कक्षा 2ए से इनाया, कक्षा 3ए से दिविशा अरोरा, 3बी से वंशिका, कक्षा 4ए से आयशा अहमद, 4बी से अनुज, कक्षा 5ए से लेबा नूर, 5बी से यश राज, कक्षा 6ए से खुशी, 6बी से स्मृति सचान, कक्षा 7ए से मिनाक्षी, 7बी से तनीष, कक्षा 8ए से खुशी वरमानी, 8बी से निकुंज मेलकानी, कक्षा 9ए से कृतिका, 9बी से जानवी, 9सी से ब्रह्मजोत, कक्षा 11 आर्ट से सुहानी वर्मा, 11 विज्ञान से सुम्बुल एवं 11 वाणिज्य से जसंदीप सिंह शामिल रहे।
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समारोह का समापन किया गया।











