📍🌤 Loading...

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गदरपुर में सजा भव्य बालाजी दरबार

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गदरपुर में सजा भव्य बालाजी दरबार
ध्वज यात्रा, छप्पन भोग और फूलों की होली के बीच भक्ति में डूबे श्रद्धालु

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 231.78091;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;

गदरपुर।
श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गदरपुर के बुध बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में “हम बाबा वाले हैं” आयोजक मंडली द्वारा भव्य बालाजी दरबार का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा के दरबार में भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च को भव्य ध्वज यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर से प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर तक निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भागीदारी निभाई।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 243.03754;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;

इसके पश्चात 1 अप्रैल की रात्रि मंदिर प्रांगण में भव्य बालाजी दरबार सजाया गया। दरबार को आकर्षक एवं अलौकिक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक सन्नी सिंह लक्खा, साधना सरगम एवं स्थानीय गायक विशाल मदान ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 220.63773;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;

आयोजन की विशेषता छप्पन भोग सवामणि और अलौकिक श्रृंगार रहा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। इसके साथ ही फूलों की होली ने कार्यक्रम को और अधिक दिव्यता प्रदान की। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं, भंडारे की भी भव्य व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडली द्वारा समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को श्री राम दरबार एवं बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की भव्यता एवं व्यवस्थापन की सराहना की।

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 226.41304;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;

आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडली के महंत नितिन रस्तोगी एवं वैभव गगनेजा के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से योगदान दिया। प्रमुख रूप से शरद छाबड़ा, रवि गगनेजा, वैभव गगनेजा, गुलशन गगनेजा, विशाल मदान, वरुण अनेजा, श्याम चुग, शिवम ग्रोवर, सुनील सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें सुख शांति नगर से माताजी, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, समाजसेवी विजय सुखीजा, राकेश भुड्डी (बन्टी), ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, भारत विकास परिषद के सचिव डॉ. सोनू विश्वास, कोषाध्यक्ष सागर गाबा, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित नारंग, समाजसेवी प्रेम सचदेवा, रवि सचदेवा, सोमनाथ छाबड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सुरजीत बत्रा, अभिषेक बत्रा (गौरव), निशांत सिंघल, मयंक चुघ, अमन नारंग, हन्नी सुखीजा, सभासद मुकेश चावला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर यह आयोजन गदरपुर में भक्ति, एकता और धार्मिक उत्साह का एक अद्भुत उदाहरण बनकर उभरा, जिसकी भव्यता और व्यवस्थापन ने सभी श्रद्धालुओं के मन में गहरी छाप छोड़ी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें