📍🌤 Loading...

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, तीन दिवसीय समाधान शिविर शुरू

पहले दिन चार आवेदन प्राप्त, तहसीलदार गदरपुर को सौंपी गई जांच
उधम सिंह नगर।
जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के आदेश दिनांक 17.02.2026 के क्रम में जनपद में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों में तीन दिवसीय समाधान शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति एवं वैधानिक अनुमति के विकसित हो रही कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसी क्रम में दिनांक 18.02.2026 को आयोजित समाधान शिविर में कुल चार आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में अवैध कॉलोनी विकास से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई हैं। पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रकरणों की जांच तहसीलदार गदरपुर को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने की जानकारी हो या संबंधित शिकायत दर्ज करानी हो, तो वह निर्धारित समाधान शिविर में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शिविरों का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण एवं अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का भू-विकास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें