📍🌤 Loading...

रुद्रपुर में नाबालिग की सकुशल वापसी, आरोपी गिरफ्तार


विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस टीम को किया सम्मानित
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा की सक्रियता और पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में बिहार के मधुबनी निवासी 21 वर्षीय युवक मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
परिजनों द्वारा 2 फरवरी को कैम्प थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप था कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक शिव अरोरा शुरू से ही सक्रिय रहे और पुलिस अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की।
जांच के दौरान जब प्रारंभिक स्तर पर ठोस प्रगति नहीं दिखी तो विधायक ने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय में एसपी क्राइम से मुलाकात की। इसके बाद विशेष टीम गठित कर खोजबीन तेज की गई। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम, नोएडा से लेकर पश्चिम बंगाल तक दबिश दी और अंततः बिहार के मुजफ्फरपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सुरक्षित रुद्रपुर वापस लाया गया।

किशोरी की सकुशल वापसी के बाद विधायक शिव अरोरा ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे और टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उपनिरीक्षक महेश कांडपाल, उपनिरीक्षक कीर्ति भट्ट, नेहा ध्यानी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार तथा एसओजी के भूपेंद्र आर्य सहित पूरी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि नाबालिग की सुरक्षित वापसी प्राथमिकता थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से पूरा किया।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी व्यक्ति द्वारा नाबालिगों को बहकाने या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की और नाबालिग की सुरक्षित वापसी पर संतोष व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें