📍🌤 Loading...

महावीरनगर में 77 लाख की सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

महावीरनगर में 77 लाख की सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महावीरनगर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज ‘मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना’ के तहत 900 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। लगभग 77 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगी।


सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना का उद्देश्य प्रत्येक गांव को मजबूत और सुविधाजनक मार्ग से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भी इससे उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, वरिष्ठ भाजपा नेता तिलक राज गंभीर, अशोक वर्मा, मनोहर प्रकाश, ग्राम प्रधान मयंक कालरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण रानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


सड़क निर्माण की शुरुआत से महावीरनगर के ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क बनने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और अतिथियों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें