📍🌤 Loading...

सकल हिंदू समाज गदरपुर के तत्वावधान में विचार बैठक आयोजित

22 फरवरी को हेडगेवार पार्क में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन
गदरपुर।
सकल हिंदू समाज गदरपुर के तत्वावधान में नगर के आवास विकास क्षेत्र स्थित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुमाऊँ संयोजिका श्रीमती अंजु भुड्डी के निवास पर एक महत्वपूर्ण विचार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वयंसेवक नगर कार्यवाहक श्री जीवन जोशी ने की। बैठक में आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वयंसेवक श्री अरविंद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवकों को उनकी कार्यक्षमता के अनुरूप दायित्व सौंपे। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2026, दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आवास विकास स्थित हेडगेवार पार्क (दशहरा पार्क) में भव्य रूप से हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने तथा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज द्वारा इस विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के संयोजक श्री बंटी छाबड़ा ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हवन-पूजन से होगा। प्रातः 11:00 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा दोपहर 12:00 बजे प्रबुद्ध जनों का उद्बोधन आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत समरसता भोज का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।
बैठक में अशोक हुड़िया, मंजीत सिंह बिट्टा, रोहित सुदामा, सुरजीत सिंह सोनू, लाखन सिंह, तनुज गिल्होत्रा, पूनम ग्रोवर, पूनम कौशिक, अजय आहूजा, दर्शन नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें