त्रिशूल चौक का निर्माण पूर्ण, रुद्रपुर को मिली नई पहचान
Pushkar Singh Dhami के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में Nagar Nigam Rudrapur द्वारा त्रिशूल चौक का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल त्रिशूल चौक अब नए स्वरूप में निखरकर सामने आया है, जिससे रुद्रपुर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था दोनों को मजबूती मिली है।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे, पार्षदगण एवं नगर निगम की टीम ने चौक का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौक की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौक की स्वच्छता और सुव्यवस्था निरंतर बनी रहे, ताकि यह स्थल शहर की पहचान के रूप में विकसित हो सके।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर में हो रहे निरंतर विकास कार्य प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। उन्होंने रुद्रपुर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार के लिए राज्य सरकार के सहयोग को सराहा।
स्थानीय नागरिकों ने भी त्रिशूल चौक के नवनिर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका मानना है कि इससे शहर की छवि और अधिक आकर्षक बनेगी तथा यातायात सुचारु रहेगा। त्रिशूल चौक का यह नया स्वरूप रुद्रपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।












