सौरव बेहड़ पर हमले की सूचना मिलते ही फुटेला अस्पताल पहुंचे सुखदेव नामधारी

रुद्रपुर। विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरव बेहड़ पर हुए हमले की सूचना मिलते ही बाजपुर क्षेत्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुखदेव नामधारी तत्काल रुद्रपुर स्थित फुटेला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायल सौरव बेहड़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनकी हालत के बारे में विस्तार से बातचीत की।
सुखदेव नामधारी ने सौरव बेहड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा की भावना को बढ़ाती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान सुखदेव नामधारी ने विधायक तिलक राज बेहड़ से भी मुलाकात कर घटना को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। अस्पताल में समर्थकों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा, सभी ने सौरव बेहड़ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें