गदरपुर।
65 विधानसभा गदरपुर क्षेत्र के ग्राम चितरंजनपुर में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बड़े भाईयों, बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए आशीर्वाद भी लिया गया।
65 गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में बलविंदर साहू द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता में भी वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आ रहे हैं, जिसके चलते जनता के बीच उनकी एक अलग पहचान बनती जा रही है।
बलविंदर साहू ने कहा कि उन्हें क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का स्नेह जिस प्रकार मिल रहा है, वह उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों को भली-भांति समझ चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। विगत कई वर्षों से अपने अधिकारों का हनन होते देख जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और आपसी विश्वास के साथ गदरपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी जाएगी।











