नरेश हुंडिया बने किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


गदरपुर।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विभिन्न मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी किए जाने के बाद गदरपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सूची में गदरपुर निवासी एवं पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे नरेश हुंडिया को किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री कार्यालय पहुंचे, जहां नरेश हुंडिया का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “किसान मोर्चा जिंदाबाद” के नारों के साथ अपने उत्साह को व्यक्त किया।
इस मौके पर नरेश हुंडिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें