गदरपुर
क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता कश्मीर लाल कंबोज का जन्मदिन सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सकैनिया के महामंत्री पृथ्वी बजाज ने केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कश्मीर लाल कंबोज के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे निरंतर समाजहित में कार्य करते आ रहे हैं। सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता उन्हें एक समर्पित जनसेवक के रूप में स्थापित करती है। वे हर कार्यक्रम में प्रथम पंक्ति में खड़े होकर सहयोग करते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
पृथ्वी बजाज ने कहा कि कश्मीर लाल कंबोज युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कम समय में अपनी सादगी, कर्मठता और सेवा भावना से जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि कश्मीर लाल कंबोज दीर्घायु हों और सदैव क्षेत्र व समाज की सेवा करते रहें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण सौहार्द और सम्मान से परिपूर्ण रहा।











