सोशल मीडिया पर छाईं अंजु भुड्डी, बनीं भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊ संयोजक


गदरपुर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही पूरे प्रदेश में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की निवासी, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रहीं श्रीमती अंजु भुड्डी को भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊ संयोजक बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वे छा गईं और बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।
अंजु भुड्डी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा सराहनीय रहा है। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए एक मजबूत निर्णय बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों समर्थकों ने उनकी तस्वीरें साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं, वहीं दूरभाष के माध्यम से भी लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
कुमाऊं संयोजक बनाए जाने पर अंजु भुड्डी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजय कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, जिलाध्यक्ष मनोज पाल एवं क्षेत्रीय विधायक व बड़े भाई अरविंद पांडे सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाना, महिलाओं को संगठन से जोड़ना तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी नियुक्ति से न केवल गदरपुर बल्कि पूरे कुमाऊं मंडल में भाजपा महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें