भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की दी हार्दिक शुभकामनाएँ

गदरपुर
भाजपा प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा ने नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि नववर्ष जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नए संकल्प लेकर आता है। यह वर्ष सभी के लिए सुख, संपत्ति, संयम, सादगी, सफलता, साधना, संस्कार, स्वास्थ्य, सम्मान, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही उनकी कामना है।
श्री सुखीजा ने कहा कि बीता हुआ वर्ष चुनौतियों के साथ-साथ सीख भी देकर गया है और आने वाला वर्ष सकारात्मक सोच, परिश्रम और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द और सेवा भावना को और मजबूत करें।
उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से प्रदेश का हर नागरिक स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो। अंत में उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नववर्ष 2026 की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें