विद्या ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, नवागंतुकों का हुआ आत्मीय स्वागत

बाजपुर

विद्या ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बाजपुर में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, संस्कृति एवं आपसी सौहार्द से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। वहीं प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन से श्री अजय डबास, प्राचार्य ज्योति चंद्र तथा शिक्षकगण मोहम्मद शाह नूर, मोहम्मद सुफैल इस्लाम, वसीम अहमद, मोहम्मद उस्मान, पंकज गुप्ता एवं हरपाल सिंह मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सर्वसम्मति से अक्षय यादव को “मिस्टर फ्रेशर” तथा गुरप्रीत कौर को “मिस फ्रेशर” चुना गया, जबकि “मिस्टर ईव” का खिताब मोहम्मद शानू को प्रदान किया गया।
कॉलेज प्रबंधक अजय डबास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें