उत्तराखंड लेखपाल संघ के षष्ठम महा अधिवेशन में ऐतिहासिक जीत
गदरपुर/देहरादून। उत्तराखंड लेखपाल संघ के षष्ठम महा अधिवेशन के चुनाव में उपाध्यक्ष प्रथम पद पर लेखपाल मंजू बिष्ट ने ऐतिहासिक विजय दर्ज कर संगठन के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। वर्ष 2014 से लेकर अब तक हुए चुनावों में यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।
मंजू बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 184 मतों के भारी अंतर से पराजित कर स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन के भीतर उनकी कार्यशैली, सक्रियता और जमीनी पकड़ को व्यापक समर्थन प्राप्त है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवेशन स्थल पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं और नारों के बीच विजयी प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया।
बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से संगठनात्मक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और लेखपालों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का लाभ उन्हें इस चुनाव में मिला। उनकी जीत को न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि बल्कि महिला नेतृत्व के सशक्त उदय के रूप में भी देखा जा रहा है।
चुनाव परिणाम सामने आते ही बधाई संदेशों की झड़ी लग गई। विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इसे संगठन की एकजुटता और सकारात्मक राजनीति की जीत बताया।
अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मंजू बिष्ट ने कहा कि यह जीत सभी लेखपाल साथियों के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन के हितों और लेखपालों के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
यह ऐतिहासिक विजय आने वाले समय में संघ की कार्यप्रणाली और नेतृत्व को नई दिशा देने का संकेत दे रही है।











