खटीमा
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगला तराई रोड स्थित हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर आयोजित सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











