गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रिजवान हुसैन का भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने अपने प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री खुराना ने श्री हुसैन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने कहा कि रिजवान हुसैन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य और अधिक प्रभावी रूप से होगा।
रिजवान हुसैन ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।











