पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा उत्तरायणी कौतिक 2026 की भव्य तैयारियां जोरों पर
गदरपुर।
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति, गदरपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौतिक 2026 की तैयारियां पूरे उत्साह और भव्यता के साथ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में जिज्ञासा एकेडमी विद्यालय परिसर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार आर्या ने बताया कि विगत 26 वर्षों से लगातार उत्तरायणी पर्व को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन विशेष रूप से ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार इसे 10 दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोकगीत, लोकनृत्य, बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां, विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक पहाड़ी परिधानों में रैंप वॉक, पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल, बच्चों के झूले सहित अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गदरपुर की उपजिलाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह एवं बाजपुर की उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाजपुर खंड विकास अधिकारी शेखर चंद्र जोशी एवं सेवानिवृत्त उत्तराखंड पुलिस अधिकारी रंजीत सिंह बिष्ट करेंगे। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथियों में एम्स दिल्ली से डॉ. किशोर जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर के प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश शामिल रहेंगे।
समिति के सचिव मनोज कांडपाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह पर्व समस्त समाज के सहयोग से ही सफल होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को भव्य बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लोकगायिका माया उपाध्याय, लोकगायक गजेंद्र राणा, नवीन पाठक तथा प्रसिद्ध हास्य कलाकार आनंद बल्लभ भट्ट अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
प्रेस वार्ता में समिति की उपसचिव गीता पपोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंपा पांडे, उपाध्यक्ष मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य, उपकोषाध्यक्ष बलवंत सिंह दानू, विधिक सलाहकार गजेंद्र सिंह बिष्ट, संरक्षक भूपेंद्र सिंह बिष्ट कांडपाल सहित सुमित उपाध्याय, राजेंद्र बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह नेगी, गणेश सिंह माजिला, प्रमोद तमता, अंकुर कांडपाल, राहुल कुमार आर्य, हिमांशु पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें