मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा ने आयोजित किया “कम तेल की थाली, जीवन में खुशहाली” कार्यक्रम
गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा गदरपुर मंडल द्वारा “कम तेल की थाली, जीवन में खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा उत्तराखंड की कुमाऊं संयोजक अंजू भुडडी के निवास स्थान पर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण देश आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने घरों से नो ऑयल एवं फायरलेस कुकिंग के तहत तैयार किए गए विभिन्न व्यंजन टिफिन में लेकर आईं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा की तथा भाजपा एवं प्रदेश की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम मझरिया ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन और अधिक मजबूत होगा।
भाजपा महिला मोर्चा गदरपुर मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में महिलाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
कार्यक्रम के उपरांत सभी महिलाओं ने सामूहिक सहभोज में सहभागिता की।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया, जिला उपाध्यक्ष चकिंत हुड़िया, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा चौधरी, सुदेश परुथी, बबली शर्मा, मंडल महामंत्री लक्ष्मी चौहान, मंडल मंत्री मानसी शर्मा, रेनू बिष्ट, जिला मंत्री चंदा देवी, कंचन सिंह, सचिन प्रजापति, सर्वजीत कौर, कुलबीरी चौधरी, सिल्की खेड़ा, ज्योति शर्मा, राजकुमारी, चंद्र किरण चंद्र, महक भुडडी, मंजू नारंग, किरण अरोड़ा, प्रेम पुजानी, वंदना गाबा, पूनम प्रसाद, पूनम कौशिक सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।











