📍🌤 Loading...

लाइफलाइन हॉस्पिटल सील, जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताएं

अवैध अस्पताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन 🚨
लाइफलाइन हॉस्पिटल सील, जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताएं
जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में प्रशासन, चिकित्सा विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लाइफलाइन हॉस्पिटल (डॉ. असगर अली क्लीनिक) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
शिकायत प्राप्त हुई थी कि अस्पताल में बिना पंजीकरण संचालन एवं बिना महिला चिकित्सक के अवैध रूप से गर्भपात कराए जा रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए क्षेत्रीय पटवारी को मरीज बनाकर भेजा गया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
🔴 निरीक्षण में सामने आई प्रमुख अनियमितताएं:
• अस्पताल का कोई वैध रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं किया गया।
• संचालक के पास केवल BAMS डिग्री पाई गई, जबकि मौके पर एलोपैथिक अस्पताल संचालित किया जा रहा था।
• अस्पताल में OT, एलोपैथिक दवाइयां एवं ऑपरेशन से संबंधित सामग्री मिली।
• मौके पर कोई महिला चिकित्सक उपस्थित नहीं मिली।
• गर्भपात एवं ऑपरेशन में उपयोग होने वाली दवाएं व सामग्री बरामद हुई।
निरीक्षण के दौरान टीम को Midazolam, Mephenfine, Tab Mesoprot, Epidosin, Metharein, Fetal Doppler Machine, Blood Mixed Swab, Consent आदि सामग्री मिली।
जांच टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु माथुर, जिला चिकित्सालय से डॉ. अंजनी कुमार, उप जिलाधिकारी गदरपुर, तहसीलदार गदरपुर, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुमार व इंदु भट्ट सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
⚖️ प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया है।
आगे की कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें