तनुज गिलहोत्रा बने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, पूनम ग्रोवर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष का संभालेंगी कार्यभार


गदरपुर।
भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार तनुज गिलहोत्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल अध्यक्ष तथा श्रीमती पूनम ग्रोवर को भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


तनुज गिलहोत्रा को संगठन में एक सक्रिय, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। युवा वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए युवा मोर्चा की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति को आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर श्रीमती पूनम ग्रोवर को भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूनम ग्रोवर लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों से जुड़ी रही हैं। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और संगठन विस्तार में उनका अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्थानीय नेताओं ने कहा कि युवा शक्ति और नारी शक्ति को संगठन में आगे बढ़ाने की भाजपा की नीति के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। इससे मंडल स्तर पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
तनुज गिलहोत्रा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेंगे। वहीं पूनम ग्रोवर ने कहा कि वे महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगी।
भाजपा नेतृत्व को विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें