दिनेशपुर में आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी संवाद कार्यक्रम संपन्न, 2027 को लेकर भरी हुंकार

दिनेशपुर में आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी संवाद कार्यक्रम संपन्न, 2027 को लेकर भरी हुंकार
गदरपुर।
65 विधानसभा गदरपुर अंतर्गत दिनेशपुर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखते हुए संगठनात्मक रणनीति, विस्तार और जनसरोकारों पर व्यापक मंथन किया गया। इसमें प्रदेश एवं जिला स्तर की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए बताया गया कि शीघ्र ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उत्तराखंड के मूल और ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेगी।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह के साथ सुभाष व्यापारी ने किया। इस अवसर पर 65 गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी को प्रदेश में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के लंबे शासन से ऊब चुकी है और अब ईमानदार तथा जवाबदेह विकल्प की तलाश में है। उन्होंने भाजपा शासन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जनता में बढ़ते असंतोष का हवाला दिया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र गाबा ने किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुभाष माझी, सुशील भक्त, राकेश कुमार, चेतन, तपन घरमी, गोविंद घोष, महाराज कुमार, सुकुमार मंडल, श्यामल मंडल, इरफान अली, प्रकाश माझी, गोकुल राय, उत्तम कुमार, पंकज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर देवेंद्र कौटिल्य, डीके पाल, श्याम बाबू पांडे, अब्दुल कादिर, श्यामलाल, धर्मेंद्र सिंह (इंजीनियर), शादाब आलम, जगतार सिंह बाजवा, दुष्यंत कुमार, प्रेम सिंह, आनंद कुमार राणा, प्रभास मंडल, निशि कुमार, मनोरंजन सन, सुभाष भक्त, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें