वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाल संजय पाठक एवं चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्रा सम्मानित


गदरपुर।
दिनेशपुर रोड स्थित प्राइम ओवरसीज में विगत दिनों हुई चोरी की घटना का गदरपुर पुलिस द्वारा त्वरित खुलासा किए जाने और शत-प्रतिशत रिकवरी करने पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में कोतवाल संजय पाठक एवं चौकी इंचार्ज एसआई मुकेश मिश्रा को माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व प्राइम ओवरसीज में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद प्राइम ओवरसीज के स्वामी अंकुर चावला ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम में कोतवाल संजय पाठक एवं चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्रा ने विशेष तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही दिनों के भीतर चोरी की घटना का सफल खुलासा किया। पुलिस ने न केवल आरोपियों को चिन्हित किया, बल्कि चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी भी सुनिश्चित की, जिससे व्यापारियों और आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ।
सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस की कार्यशैली की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि गदरपुर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और ईमानदार प्रयासों से यह सिद्ध कर दिया है कि अपराधियों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। उन्होंने इस सफल कार्रवाई के लिए गदरपुर पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, प्रधान गगन वर्क, प्रधान मो. रिजवान, इंदरपाल संधू, राजेश बाबा, शैलेंद्र शर्मा, विजय कंबोज, अर्जुन बाठला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें