श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय हुआ चंदन नगर, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने की शिरकत


गदरपुर।
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंदन नगर स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति की अनुपम बयार बह रही है। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा श्री सुखीजा का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत भगवान के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक बल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं। हमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
कथा के दौरान व्यास पीठ से कथावाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें