शिवपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स फर्श निर्माण का शुभारंभ, क्षेत्र विकास को मिलेगी नई गति


रुद्रपुर। ग्राम शिवपुर में मंदिर के सामने प्रांगण के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स फर्श निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि यह निर्माण कार्य केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहा है और जनसहयोग से ऐसे कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर प्रांगण का सुदृढ़ और सुव्यवस्थित स्वरूप सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा तथा धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर कुसुम बख्शी, अंजलि, पूनम, सीमा मलिक, सदानंद मल्कि, रवि विश्वास, मंगल, रजाऊ राय, राजू तपाली, नरेश तपाली, विजय शिकारी, गोविंद, कवि बख्शी, शुभद्रा हाल्दार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें