बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं निर्दोष नागरिक दीपु चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पिपलिया में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं निर्दोष नागरिक दीपु चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवता के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि दीपु चंद्र दास की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि मानवाधिकारों पर सीधा हमला है। ऐसी घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस गंभीर विषय पर बांग्लादेश सरकार से कड़ा विरोध दर्ज कराए और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें