नगर पालिका कार्यालय में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को किया गया नमन

गदरपुर।

आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को नगर पालिका परिषद गदरपुर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुंबर ‘मिंटू’ ने पालिका कार्यालय में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका बोर्ड के सम्मानित सभासदों एवं नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पालिकाध्यक्ष द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री गुंबर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, जिनसे हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नंबर 6 स्थित आवास विकास क्षेत्र के पार्क का नाम “श्री अटल बिहारी वाजपेयी श्रद्धेय पार्क” रखने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन अटल जी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें