अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस पर अटल जी के विचारों और साहिबजादों के बलिदान का स्मरण रुद्रपुर

रुद्रपुर में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

रुद्रपुर।
भारतीय जनता पार्टी, जिला उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) द्वारा आज अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा वीर बालकों—शहीद साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान का स्मरण करना रहा।कार्यशाला के मुख्य वक्ता जिला प्रभारी उधम सिंह नगर राकेश नैनवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन भारतीय राजनीति में मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित की अनुपम मिसाल है। उनका समावेशी नेतृत्व, लोकतांत्रिक सोच और सशक्त भारत का सपना आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला मंत्री अजय जोशी एवं दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल जी के सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, पोखरण परमाणु परीक्षण, सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विकास तथा भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों, विशेष रूप से छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्भुत साहस, धर्मनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अल्प आयु में भी साहिबजादों ने अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म एवं सत्य की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर मानवता को अमर संदेश दिया।बैठक के दौरान नव-निर्मित मोर्चों के जिलाध्यक्षों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, इंद्रपाल मान, हिमांशु शुक्ला, शालिनी बोरा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नत्रपाल मौर्य, मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्केंद्र राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारून मलिक सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यशाला के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं वैचारिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों एवं शहीद साहिबजादों के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें