मिशन 2027 को लेकर बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गदरपुर।
निकटवर्ती ग्राम खेमपुर निवासी चरनजीत सिंह संधू के निवास पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना रहा।
सम्मेलन का शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मंच पर प्रदेश सचिव भुवन चंद आर्य, प्रदेश महासचिव बी.आर. धोनी, जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेश गौतम, कार्यक्रम संयोजक एवं अध्यक्ष चरनजीत सिंह संधू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा “बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद”, “बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद” और “कांशीराम अमर रहें” के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।मंच से वक्ताओं ने उत्तराखंड में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराते हुए मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष चरनजीत सिंह संधू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन 2027 के तहत पहला कार्यक्रम उनके निवास पर आयोजित होना उनके लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी साबिर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष इस्लाम सैफी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदर केशव राव, नगर अध्यक्ष शानू, जसवंत चौहान, लखीचंद रजत, फूल सिंह सागर, ओम प्रकाश, हरज्ञान सिंह, सत्यपाल सिंह, मदनपाल, राजकुमार, अनमोल सिंह, करण भारती, मास्टर महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें