बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन पर नवोदय स्कूल में किया गया विशेष कार्यक्रम

पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर एवं भाजपा नेत्री ज्योति अरोड़ा ने किया शुभारंभ
गदरपुर

गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों में से छोटे सुपुत्र बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन पर ग्राम रामजीवन पुर स्थित नवोदय बाल विद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने देश धर्म के लिए सारे परिवार की कुर्बानी देकर देश की अस्मिता की रक्षा की । उन्होंने बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सभी को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया । वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी बच्चों से अपने शिक्षण काल में महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने बच्चों को बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन की हार्दिक बधाई प्रदान की । इस मौके पर बच्चों द्वारा तालियां बजाकर एवं बैज लगाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंघ ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के दो बड़े सुपुत्र बाबा अजीत सिंह,जुझार सिंह दुश्मन के खिलाफ जंग करते हुए तथा बाबा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह दीवार में चुनकर धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए ,इस अवसर पर बच्चों को नशा मुक्ति अभियान के लिए संकल्प भी करवाया गया । पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर द्वारा चने के प्रसाद वितरण का भी शुभारंभ करवाया गया। इससे पूर्व बच्चों ने स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण भी किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शुक्ला,अंकिता गुप्ता,आशा मैम,अंशु मैम, बाबा गुरबचन सिंह,विशद् कुमार, राजेश कुमार,अनुज कुमार के अलावा दिव्या,गगन,ऋतिक,
सोनू,जूही, दीपा,रोशनी,रौनक, दिव्यांश,लक्की,प्रिया,विधि, भावना,रोशनी सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें