जानवरो के अवैध खाल के गोदाम पर प्रशासन का छापा

लगभग 35 विशाल खाल के ढेर देख अधिकारियों के उड़े होश
​ गदरपुर
क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्राम झगड़पुरी में मोहम्मद निजाम के घर से सटे गोदाम पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, पशुपालन, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके का मंजर देख अधिकारी भी दंग रह गए; वहाँ भारी मात्रा में पशुओं की खालें जमा की गई थीं।​छापेमारी के दौरान गोदाम के भीतर भैंसों की खालों के लगभग 35 विशाल ढेर पाए गए। उचित संरक्षण और सफाई की व्यवस्था न होने के कारण इन खालों से खून और दूषित कचरे का रिसाव हो रहा था, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बना हुआ था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी इसे पर्यावरण के नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि को मिली सुपुर्दगी ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल गोदाम परिसर को सील कर दिया। बरामद माल को विधिक कार्रवाई पूरी होने तक पूर्व प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मौके पर ही मौजूद सभी संबंधित विभागों ने अपनी संयुक्त जांच रिपोर्ट (आख्या) तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
​इस मामले में कानूनी शिकंजा कसते हुए अब न्यायालय परगनाधिकारी के स्तर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 152 के अंतर्गत नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें