जनजन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन :- ज्योति ग्रोवर

गदरपुर
विकास खण्ड गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर जन जन की सरकार, जन जन के द्वार के तहत विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली विभिन्न न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में जन सामान्य को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लाभ प्रदान किये जाने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया 20 दिसम्बर को न्याय पंचायत बराखेड़ा 26 दिसम्बर को आंनद खेड़ा एवं 2 जनवरी को न्याय पंचायत गोविंदपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होगा जिसमें राजस्व विभाग,ग्राम्य विकास विभाग,पंचायती राज विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग,समाज कल्याण विभाग,सैनिक कल्याण विभाग सहित तमाम विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि बहुउद्देशीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे और सरकार की जनकारी एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें