*कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने की प्रेसवार्ता

गदरपुर। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल से निर्माणाधीन सरकारी बस अड्डा भाजपा के आपसी विवाद के कारण अधूरा पड़ा है। अरोरा ने कहा कि बस अड्डे की शुरुआत न होने से जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के आपसी विवाद के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के लिए वेतन के नाम पर जनता के टैक्स के पैसे खर्च किए जा रहे हैं। अरोरा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बस अड्डे को सुचारू नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम की सफलता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और देशवासियों को शौर्य दिवस की बधाई दी। सिद्धार्थ अरोरा ने पालिका अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सफाई के नाम पर शहर में लूटपाट का सिलसिला शुरू होने वाला है। ठेका प्रथा के नाम पर फिर से लाखों रुपये नगर पालिका से निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ धोखा है और इसका जवाब कांग्रेस पार्टी देगी। अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार और पालिका अध्यक्ष के पास विकास के कोई मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे जनता को गुमराह करने के लिए झूठे वादे करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों पर लड़ती रहेगी और उनकी आवाज उठाती रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें