दिनेशपुर।
राजकीय शिक्षक संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का विकासखंड के तमाम शिक्षकों ने स्वागत किया। ब्लाक जगदीशपुर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर मे आयोजित स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारी पहली बार जगदीशपुर आगमन पर शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण करके स्वागत किया।मंगलवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील त्रिपाठी ने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी के षष्ठम द्वि वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष दीपक शर्मा तथा जिला मंत्री विवेक कुमार पंवार तथा गदरपुर ब्लॉक मंत्री मनोज राय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर के है। स्वागत समारोह में ब्लॉक मंत्री मनोज कुमार राय उर्फ़ मुन्ना ने कहा है कि शिक्षकों के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही शैक्षिक उन्नयन, छात्र -छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए राजकीय शिक्षक संघ हमेशा आगे रहेगा। ज़िला मंत्री विवेक कुमार पंवार ने कहा है कि जिस उद्देश्य के लिए शिक्षकों ने उन्हें भारी बहुमतों से जिताया है उस पर वे खरे उतरेंगे और शिक्षकों के हक़ हकूक के लिए हमेशा अगली पंक्ति में रहेंगे। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जयंत शाह ने किया। इस मौके पर देवकीनंदन भट्ट, अश्वनी कुमार, दविंद्र पाल सिंह,पुष्कर बिष्ट, चंद्रेश पाल, खिला गनघरिया, गोविंदी गुप्ता, जयंत शाह, कमल जोशी,राजेंद्र सिंह, सचिन कालरा, मंजू जोशी, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित थे।











