📍🌤 Loading...

क्रिया योग सेवा आश्रम में 365वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

क्रिया योग सेवा आश्रम में 365वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
गदरपुर/गूलरभोज।
गूलरभोज के संतोष नगर स्थित क्रिया योग सेवा आश्रम में 365वें विशाल भंडारे का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह पावन आयोजन आश्रम के प्रमुख सेवादार राजमंगल शर्मा (बाबा जी) के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 130.15817;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

इस विशेष भंडारे का आयोजन लुधियाना (पंजाब) निवासी पुलकित गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी सुरभि गोयल द्वारा कराया गया। पुलकित गोयल, गदरपुर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी संजीव मल्होत्रा के दामाद हैं और वर्तमान में कनाडा में निवासरत हैं।
पुलकित गोयल ने कहा कि इस मंदिर के प्रति उनकी पुरानी आस्था रही है और बाबा जी के आशीर्वाद से उन्हें इस पुण्य भंडारे के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 123.39972;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65537;weatherinfo: null;temperature: 38;

वहीं आश्रम के प्रमुख सेवादार राजमंगल शर्मा (बाबा जी) ने बताया कि यहां भगवान भोलेनाथ और मां दुर्गा की असीम कृपा बनी हुई है। श्रद्धा और सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना यहां पूर्ण होती है। उन्होंने 365वें भंडारे की बधाई देते हुए कहा कि पिछले 13 वर्षों से लगातार भंडारों की परंपरा जारी है और आज यह संख्या 365 तक पहुंचना अपने आप में एक आध्यात्मिक उपलब्धि है।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नीरज मौर्या, संजीव मल्होत्रा, निर्विकार मौर्या, सुरेंद्र यादव, जगदीश संधू, अमृतपाल संधू, दीपक तागरा, सुरेश बहुगुणा, देशराज कंबोज, शिवम मौर्य, प्रियम मौर्या, सुमित्रा मौर्य, रजनी मौर्य, अर्चना मौर्य, राकेश पप्पू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
365वें विशाल भंडारे के इस आयोजन ने श्रद्धा, सेवा और सनातन परंपरा की अनूठी मिसाल पेश की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें