📍🌤 Loading...

वरुण कपूर के फार्म पर जुटे कांग्रेसी दिग्गज, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

वरुण कपूर के फार्म पर जुटे कांग्रेसी दिग्गज, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन


बाजपुर। आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पीसीसी सदस्य वरुण कपूर के फार्म हाउस पर प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा, जहां सामूहिक लंच के दौरान महत्वपूर्ण चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।


बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, रणजीत सिंह रावत, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, करन मेहरा और संजय कपूर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके अलावा गुरदीप सप्पल, महेंद्र पाल सिंह और प्रकाश जोशी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी चुनावों में एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान पुष्कर जैन, श्यामलाल सुखीजा, सरताज औलख, हरमिंदर सिंह बरार, संदीप सहगल, कदीर अहमद, फुरकान अहमद, वसीम अहमद और अराज सिद्धू सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दिखी एकजुटता से स्पष्ट है कि कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें