530 से अधिक लोगों ने लिया लाभ, 20 विभागों की सहभागिता
गदरपुर, 19 फरवरी 2026। तहसील गदरपुर परिसर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 530 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। कैंप में स्वास्थ्य, बाल एवं महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, राजस्व, खंड विकास, पुलिस सहित कुल 20 विभागों ने स्टॉल लगाकर जनसमस्याओं का समाधान किया।

शिकायतों का त्वरित निस्तारण
कैंप में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ही:
33 जाति एवं स्थायी प्रमाण पत्र
36 खतौनी
03 हैसियत प्रमाण पत्र
01 जाति तस्दीक
05 वरासत आवेदन निस्तारित किए गए।
समाज कल्याण व CSR के तहत दिव्यांगों को सहायक उपकरण
समाज कल्याण विभाग ने ग्रेट इंडिया के माध्यम से CSR योजना अंतर्गत 87 दिव्यांग लाभार्थियों को बैटरी ऑपरेटेड रिक्शा, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए।
इसके अतिरिक्त:
11 वृद्धावस्था पेंशन
6 विधवा पेंशन
1 विकलांग पेंशन
5 UDID बस पास स्वीकृत किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल
बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया तथा गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
अन्य विभागों की उपलब्धियां
स्वास्थ्य विभाग: 272 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
होम्योपैथिक विभाग: 55 लोगों को दवाइयों का वितरण
खाद्य आपूर्ति विभाग: 2 राज्य खाद्य सुरक्षा कार्ड जारी, 5 आवेदन प्राप्त
पंचायती विभाग: 25 परिवार रजिस्टर नक़ल, 2 जन्म प्रमाण पत्र, 5 UCC रजिस्ट्रेशन, 5 संशोधन
शिक्षा विभाग: 31 छात्रवृत्ति चेक वितरित, 15 लाभार्थियों को साइकिल योजना का लाभ
आधार केंद्र: 80 आधार कार्ड संशोधित
उद्यान विभाग: 15 लाभार्थियों को बीज वितरित
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह ने की।

इस अवसर पर
गुंजन सुखीजा (प्रदेश मंत्री, भाजपा)
अरविंद पाण्डेय (विधायक, गदरपुर)
मनोज गुंबर (अध्यक्ष, नगर पालिका गदरपुर)
ज्योति ग्रोवर (ब्लॉक प्रमुख, गदरपुर)
सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नागरिकों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया और मौके पर ही समाधान मिलने से संतोष व्यक्त किया। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन का आश्वासन दिया।











