जमीनी मुद्दों को लेकर भाकियू की प्रेस वार्ता, 24 जनवरी को तहसील में सांकेतिक धरने का ऐलान

जमीनी मुद्दों को लेकर भाकियू की प्रेस वार्ता, 24 जनवरी को तहसील में सांकेतिक धरने का ऐलान

गदरपुर।

भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं महासचिव विक्रम सिंह गोराया के नेतृत्व में गदरपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाकियू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन ने किसानों से जुड़े जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह गोराया ने कहा कि तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। चाहे प्रमाणपत्र बनाने का मामला हो, विरासत दर्ज कराने की प्रक्रिया हो या फिर दाखिल-खारिज—बिना नजराना दिए कोई भी काम नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की उपजाऊ भूमि को बंजर बताकर उसे खुर्द-बुर्द किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

गोराया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तहसील में व्याप्त इस भ्रष्टाचार के लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन्हीं मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 24 जनवरी को तहसील कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और किसानों की समस्याओं पर एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।

इस अवसर पर राजेंद्र मक्कड़, अशोक सेठी, हरपाल सिंह विर्क, हैप्पी विर्क, हरीश शर्मा डम्पी, पलविंदर सिंह सहित अनेक भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें