रुद्रपुर।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुद्वारा मेहर सिंह में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धार्मिक दीवान एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की गरिमामयी उपस्थिति पर उन्हें गुरुघर का आशीर्वाद स्वरूप सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पूरे गुरुद्वारा परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता को सेवा, त्याग और बलिदान का जो मार्ग दिखाया है, वही समाज को सही दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं हमें निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने की प्रेरणा देती हैं। मकर संक्रांति का पर्व नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और जीवन में नए संकल्पों का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे जैसी पवित्र जगह पर आकर आत्मिक शांति और सुकून का अनुभव होता है।
पूर्व विधायक ठुकराल ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की सेवा करना उनका निरंतर प्रयास रहा है और आगे भी वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधान कंवल जीत सिंह, ग्राम प्रधान काल सिंह, जसवंत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, गुरचरन सिंह, ललित सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह, बूड़ सिंह, अजय नारायण सिंह, जसपाल सिंह, मलकीत सिंह, सूबेदार जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह बबलू, बचन सिंह, पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित











