चोरी की घटना का सफल अनावरण,04 लैपटॉप व चोरी की मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

गदरपुर

कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के एक अभियोग का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने 04 अदद चोरी के लैपटॉप एवं एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 04.01.2026 को वादी अंकुर चावला पुत्र स्व. श्री तिलकराज चावला, निवासी ग्राम बराखेड़ा, कोतवाली गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना गदरपुर में तहरीर दी गई कि दिनेशपुर–मटकोटा रोड पर अशोका रिसोर्ट के पास स्थित “ओवरसीज” नामक कार्यालय से अज्ञात चोरों द्वारा लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर पर मु0 FIR संख्या 05/2026 धारा 305(ए)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 मुकेश मिश्रा को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.01.2026 को चेकिंग के दौरान ग्राम सूरजपुर, चीनी मिल के पास दिनेशपुर अंडरपास से लगभग 100 मीटर पूर्व सड़क किनारे झोपड़ी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद चोरी के लैपटॉप एवं एक अदद बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो उक्त मुकदमे से संबंधित पाई गई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल को रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी किया जाना स्वीकार किया गया।अभियुक्तों को धारा 305(ए)/331(4)/3(5)/317(2) BNS के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू विश्वास पुत्र रंजीत विश्वास, निवासी इंटर कॉलेज के पीछे, वार्ड नं-06, दिनेशपुर, उम्र 23 वर्ष,इन्द्रजीत मंडल पुत्र स्व. श्री नारायण मंडल, निवासी दुर्गा माता वाली गली, वार्ड नं-04, दिनेशपुर, उम्र 27 वर्ष शामिल थे जिनके पास बरामद माल में HP लैपटॉप, सीरियल नं. 2TK810015V (काला),HP लैपटॉप, IMEI नं. 354285078026936 (काला), Lenovo लैपटॉप, सीरियल नं. CB21303919 (काला),Dell लैपटॉप, एक्सप्रेस सर्विस कोड 35127003458 (सिल्वर), होंडा लिवो मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट (धारा 31/106 BNSS के अंतर्गत), पुलिस टीम में संजय पाठक – प्रभारी निरीक्षक, थाना गदरपुर,उ0नि0 मुकेश मिश्रा – प्रभारी चौकी महतोष, का0 1312 कुंदन सिंह, का0 1018 उमेश जोशी,का0 756 जीवन फुलेरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें