📍🌤 Loading...

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन का औचक निरीक्षण, 9 मतदेय स्थलों पर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन का औचक निरीक्षण, 9 मतदेय स्थलों पर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण
गदरपुर। विधानसभा 65 गदरपुर क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी महोदया ऋचा सिंह एवं तहसीलदार महोदय देवेंद्र बिष्ट ने विभिन्न मतदेय स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे गणना एवं प्रपत्र संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 


निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आर्यनगर, कुलवंत नगर, लखनऊ कालीनगर सहित गदरपुर के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बासखेड़ी, विजय नलिया, लखनपुर केलाखेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचकर व्यवस्थाओं और प्रगति की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने उन मतदेय स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जहां कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। संबंधित BLO को निर्देश दिए गए कि वह क्षेत्रवासियों से समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। साथ ही स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई कि वे गणना प्रपत्र भरने हेतु आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में विधानसभा गदरपुर के 9 मतदेय स्थलों पर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि जनसहयोग एवं कर्मचारियों की सक्रियता से शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें